फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: श्रावण के तीसरे सोमवार को श्री बूढ़ा अमरनाथ में उमड़ी भीड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुहाने मौसम का लिया आनंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। मंडी स्थित श्री बूढ़ा अमरनाथ में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इनमें शामिल श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक व पूजन कर क्षेत्र के सुहाने मौसम का भी मजा ले रहे थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि श्रावण मास में भगवान शंकर की पूजा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इसके चलते इन दिनों देश भर के शिवालयों में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उसी के चलते रविवार देर शाम से ही श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में श्रावण के सोमवार को पूजा के लिए जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों के साथ अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे थे। सुबह से शुरू हुआ पूजन का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। दिन भर में हजारों शिव भक्तों ने श्री बूढ़ा अमरनाथ में दर्शन पूजन किए। मंदिर के पुजारी पंडित अरुण शर्मा का कहना है कि वैसे तो श्रावण मास में हर दिन मंदिर में देश भर से सैकड़ों भक्तजन पहुंचते हैं। लेकिन, सोमवार को अन्य दिनों से काफी अधिक भीड़ रहती है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 12 महीने निशुल्क चाय, नाश्ता, भोजन एवं आवास की पूर्ण व्यवस्था रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें