पुंछ। जिले के निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। इससे तापमान अचानक लुढ़क गया है। इससे जिले में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को लगातार हुई बारिश से लोगों की कंपकंपी छूट कर रह गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। अधिकतर लोग दिन भर ठंड से बचने के लिए घरों ही रहे। निचले क्षेत्रों में भी लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश के कारण लोगों को आवाजाही करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की भीड़ काफी कम देखने को मिली। पुंछ नगर समेत जिले के कस्बों में अधिकतर दुकानदार शाम ढलते ही अपनी दुकानें बंद कर अपने घरों को चले गए। इक्का दुक्का दुकानदार बाजारों में मौजूद थे। वह भी आग जला कर सर्दी से राहत पाने का प्रयास कर रहे थे।