पुंछ। दो दिनों से जिले में जारी बारिश एवं बर्फबारी के बीच शनिवार को सेना की मेंढर गनर ने मेंढर में जरूरतमंदों में गर्मागर्म खाना, चाय और गर्म कपड़े वितरित किए। इससे जरूरतमंदों ने राहत की सांस ली। मेंढर निवासियों ने सेना के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेंढर गनर हमेशा ही लोगों के सहयोग के लिए कार्य करती रहती है। आज दोपहर को भारी बारिश के बीच सेना के जवान अपने वाहन में खाना और गर्म कपड़े लेकर पहुंचे। उन्होंने अलग-अगल समय में अलग-अलग स्थानों पर पहुंच कर जरूरतमंदों में गर्म खाना, चाय के साथ ही गर्म कपड़े वितरित करने किया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों ने सामान प्राप्त करते हुए इस ठिठुरन में लाभ प्राप्त किया। संवाद