तहसील के मुख्य स्थानों पर इन दिनों जाम की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एसडीएम शेर सिंह और एसडीपीओ शाहिद नईम ने शहर के मुख्य स्थानों का दौरा किया।
इसके साथ ही उन्होंने दुकानदारों को अपना सामान दुकान के अंदर रखने और पुलिस को बाजार में गलत ढंग से खड़े वाहनों पर शिकंजा कसने के आदेश दिए।
वहीं इस दौरान व्यापार मंडल प्रधान प्रवीण कुमार साहनी और देवेंद्र टंडन ने अधिकारियों से तहसील में पार्किंग स्थल बनवाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल बन जाने से दुकानदार और अन्य लोग अपना वाहन सड़कों के किनारे नहीं खाड़े करेंग। इससे बाजार में जाम नहीं लगेगा और लोग आराम से मुख्य बाजारों में आ सकेंगे।