फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी ठिकाना मिलने के बाद पुंछ में अलर्ट: आतंकियों के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, तलाशी अभियान शुरू

Fri, 16 Oct 2026 01:28 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ

सार

पुंछ जिले में सुरक्षाबलों और पुलिस ने आतंकियों की संभावित गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चार अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। यह कार्रवाई कृष्णा घाटी में चार संदिग्ध आतंकियों के मारे जाने और सथरबन के जंगलों में आतंकी ठिकाना मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ाने के तहत की गई है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए शुक्रवार को सुरक्षा बलों और पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, इन अभियानों का उद्देश्य आतंकियों की संभावित आवाजाही पर नजर रखना और जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये तलाशी अभियान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कृष्णा घाटी सेक्टर में संदिग्ध आईईडी विस्फोट में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के चार संदिग्ध आतंकियों के मारे जाने और मंगलवार को सथरबन के जंगलों में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ होने के बाद शुरू किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने ठिकाने से एक ऑटोमैटिक राइफल, छह हैंड ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किया था।

अधिकारियों ने बताया कि मेंढर उपमंडल के गुरसाई क्षेत्र में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने गुरसाई-हरूनी-बैधर इलाके में तलाशी अभियान चलाया। वहीं, एसओजी मेंढर और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त रूप से धरना गांव, कश्मीर मोहल्ला, बेहरी के जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी ली।

इसके अलावा, एसओजी मनकोट ने मनकोट पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मंगलानू-चिल्ला के जंगलों में भी अभियान शुरू किया। सीमावर्ती जिले में आतंकियों की संभावित गतिविधियों का पता लगाने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बल लगातार सतर्कता बरत रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें