पुंछ। नियंत्रण रेखा से सटे सलोत्री और जलास क्षेत्र में शुक्रवार को सेना और एसओजी ने तलाशी अभियान चलाया। अभियान में सुरक्षा बलों को कुछ भी हाथ लगने की सूचना नहीं मिली है।
शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे सेना की 39 आरआर और एसओजी की तरफ से नियंत्रण रेखा के पास कुछ संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिलने के बाद सलोत्री और जलास में तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में जवानों ने नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों एवं जंगलों को खंगालना शुरू किया। सुबह शुरू हुआ तलाशी अभियान देर शाम तक जारी रहा। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों की तरफ से सुरनकोट तहसील के बफलियाज क्षेत्र में भी तीन दिन से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। संवाद