फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ जम्मू हाईवे पर संदिग बैग मिलने से फैली सनसनी,डेड घंटे तक याता यात रहा ठप्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जम्मू-पुंछ हाईवे पर बींबर गली और तोता गली के बीच सड़क किनारे संदिग्ध बैग मिलने से सनसनी मच गई। आनन फानन हाईवे के यातायात को दोनों तरफ से रोक कर बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। जांच करने पर बैग से रेत और पत्थर मिले। करीब डेढ़ घंटे बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बहाल की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 10.15 बजे सेना की रोड ओपनिंग पार्टी ने हाईवे किनारे संदिग्ध बैग देखा। संवेदनशील क्षेत्र होने के चलते बैग में विस्फोटक होने की आशंका के चलते यातायात को रोक दिया गया। पुलिस, सेना का डाग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। जांच में पता चला कि बैग में कोई विस्फोटक नहीं हे। एसडीपीओ मेंढर जाहिर जाफरी ने बताया कि सड़क किनारे मिले संदिग्ध बैग में कोई भी विस्फोटक नहीं मिला है। सेना के बम निरोधक दस्ते की ओर से बारीकी से जांच के बाद यातायात बहाल कर दिया गया। जिले में इससे पूर्व कई बार इस प्रकार के संदिग्ध बैग अथवा अन्य वस्तुओं में रखे विस्फोटक मिल चुके हैं। इसी वजह से सुरक्षा अमले ने पूरे एहतियात के साथ जांच करने के बाद ही हाईवे पर यातायात बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें