फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में चला तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। दो दिन पहले पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलाई क्षेत्र में पुलिस की फ्लाइंग स्क्वाड पर ग्रेनेड फेंके जाने की घटना के बाद शनिवार को एसओजी ने पुंछ नगर और कलाई के बीच में स्थित खेनतर और बैंछ क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन एसओजी के हाथ कुछ नहीं लगा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले रात को पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलाई क्षेत्र में अज्ञात आतंकियों ने पुलिस के फ्लाइंग स्क्वाड की गाड़ी पर एक ग्रेनेड फैंका था। हालांकि फटा नहीं था, इससे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए थे। उस घटना के बाद से पुलिस और एसओजी ने ग्रेनेड हमला करने वालों का पता लगाने और आतंक समर्थकों का मनोबल तोड़ने के उद्देश्य से तलाशी अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें