फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धों की सूचना पर सुरक्षाबलों ने मनकोट सेक्टर में चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। संदिग्धों की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने वीरवार को मेंढर में नियंत्रण रेखा से मनकोट सेक्टर में तलाशी अभियान चलाया है। इस दौरान देर शाम तक क्षेत्र के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह जिले के मनकोट सेक्टर में सैन्य अधिकारियों को कुछ संदिगध देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद सेना एवं एसओजी ने मनकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती क्षेत्रों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जो देर शाम तक जारी रहा। इस दोरान सुरक्षाबलों ने कई किलोमीटर क्षेत्र के जंगलोें, खेतों, नालों सहित कुछ ग्रामीण क्षेत्रों को भी खंगाला। सूत्रों के अनुसार जिले में तीन-चार दिनों से मौसम भी खराब था। ऐसे में नियंत्रण रेखा के उस पार से आतंकियों द्धारा घुसपैठ के प्रयास भी किए जाते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षाबलों ने ऐहतियातन तलाशी अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें