पुंछ। जिले के उपजिला मेंढर की मनकोट तहसील के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे बलनोई क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र के जंगलों एवं नालों को बारीकी से खंगाला गया।
इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के हाथ कुछ नहीं लग पाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के कश्मीर दौरे के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के साथ ही बुधवार को सुरक्षाबलों ने सुबह ही नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। यह देर शाम अंधेरा होने के पहले ही पूरा हो गया।