पुंछ। जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर फैंसिंग के आगे स्थित गांव बगयालदरा में सोमवार को एक पुराना जंग लगा जिंदा पाकिस्तानी मोर्टार शेल बरामद हुआ। जिसकी जानकारी मिलते क्षेत्र में सेना ने क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए लोगों को उससे दूर रखने के साथ बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। जिसके उपरांत बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच कर सुरक्षित तरीके से मोर्टार शेल को विस्फोट कर नष्ट कर दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। क्योंकि इस प्रकार के जिंदा पुराने मोर्टार शेल में छेड़छाड़ से विस्फोट होने से उसकी चपेट में आने वालों की जान चली जाती है। संवाद