फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में जिला मुख्यालय तक डुंगस चौक से नाखां वाले चौक तक आवाजाही रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से तीन तरफ से सटे पुंछ जिले में गणतंत्र दिवस को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गणतंत्रता दिवस को लेकर नगर में यातायात भी डायवर्ट किया गया है। शुक्रवार तड़के से दोपहर तक गणतंत्र दिवस समारोह के समापन तक नगर के डुंगस चौक से नाखां वाले चौक के बीच किसी भी प्रकार की वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। पुंछ से मंडी की तरफ जाने वाले वाहनों को नाखां वाले चौक से वाया परेड डुंगस चौक तक जाना-आना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले के उपजिला मेंढर, सुरनकोट और मंडी तहसील के अधिकतर क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस, सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों को तैनात किया गया है जो पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं ताकि गणतंत्र दिवस के पहले कोई देश द्रोही अथवा आतंकी नापाक हरकत को अंजाम न दे सके। सड़कों पर वाहनों की जांच के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त और नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें