फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मेंढर के नक्कामयाडी में एक ही रात में नौ दुकानों के ताले टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। उप जिला मेंढर के गुरसाई पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ते नक्कामयाडी में चोरों ने एक ही रात में नौ दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात से रविवार तड़के के बीच गांव नक्कामयाडी में चोरों ने मोहम्मद बजमी के मेडिकल स्टोर, मोहम्मद सगीर की किरयाना की दुकान, वासफ गाजी की किरयाना की दुकान, मोहम्मद उमर की किरयाना दुकान, मोहम्मद जोहिब की हार्डवेयर की दुकान, वाहिद अहमद की सब्जी की दुकान, मोहम्मद क्यूम की किरयाना दुकान सहित अन्य दुकानों में सेंध लगाई और कीमती सामान व नकदी चुरा ली।
एक साथ एक ही रात में नौ दुकानों में चोरी के बाद दुकानदारों एवं आम लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की। लोगों का आरोप है कि नक्कामयाडी से गुरसाई थाना करीब छह किलोमीटर दूर है, जबकि कल्लर पुलिस चौकी भी गांव से पांच किलोमीटर दूर है। ऐसे में इस बीच के इलाके में चोर वारदातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें