मेंढर। बिंभरगली से मेंढर तक की सड़क की खस्ताहालत को लेकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेंढर वासियों विजय कुमार, विनोद कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, मनमीत सिंह, अब्दुल ग्यास, मोहम्मद अली खान मोहमद तारक, वसीम अहमद और ड्राइवर रमीज राजा, कलीम सिद्दीक़ी, साहब दीन और नसीम अहमद का कहना है कि बिंभर गली से मेंढर आने जाने वाली 23 किलोमीटर सड़क की हालत पहले से काफी खस्ता थी। इस पर इतने गड्डे हैं कि किसी भी समय दुर्घटना का भय बना रहता है। अब बिंभर गली से सुरनकोट जाने वाली सड़क बंद पड़ी रहने से इस सड़क पर काफी ट्रैफिक रहती है। क्योंकि सुरनकोट और पुंछ जाने वाली सभी गाड़ियों को भी इसी सड़क से जाना होता है। इससे जाम और दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। 23 किलोमीटर का रास्ता करीब दो घंटे में पूरा होता है। जिससे हर वर्ग के लोगों को परेशानी बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया कि जल्दी ही इस परेशानी को दूर किया जाए।