फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मुगलरोड से बर्फ हटाने में लिए बीआरओ ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
मुगलरोड से बर्फ हटाने के लिए लगाई गईं बड़ी मशीनें।
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ एवं राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगल रोड को खोलने के लिए बीआरओ ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

बीआरओ ने बर्फ हटाने के लिए स्नो प्लो मशीनों के साथ ही स्नो कटर, पोकलेन और बुलडोजर जैसी बड़ी- बड़ी मशीनें लगाई हैं। बीआरओ के ओसी आशीष रंजन ने बताया कि उन्होंने मुगल रोड से बर्फ हटाने का अभियान तेज कर दिया है ताकि 10 अप्रैल तक मार्ग पर यातायात बहाल करने का लक्ष्य पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुगलरोड से पोशाना तक पहले ही सड़क को बहाल रखा है। अब हमें पुंछ जिले की तरफ से पीर की गली तक के दस किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटानी है लेकिन इस क्षेत्र में भारी बर्फ के साथ ही कई स्थानों पर बड़े-बड़े एवलांच और भूस्खलन वाले स्थान हैं। इसको लेकर बड़ी बड़ी मशीनें काम पर लगानी पड़ी हैं। बीआरओं के कर्मचारी और अधिकारी इस सड़क को समय पर खोलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें