फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ता हाल मेंढर सुरनकोट सड़क से परेशान अढी और गुरसाई के निवासी,लोगों और वाहन चालकों ने सड़क की मरमत करवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर और सुरनकोट तहसील को जोड़ने वाली मुख्य सड़क वर्षों से खस्ता हाल है। इस मुख्य सड़क पर कई किलोमीटर तक बड़े-बड़े गड्ढों और उनमें जमा गंदे पानी एवं दल-दल मेंढर सुरनकोट सड़क किनारे बसने वाले गांव अढ़ी और गुरसाई के ग्रामीणों के साथ ही मार्ग पर चलाए जाने वाले यात्री वाहनों के चालक बुरी तरह परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों और वाहन चालकों का आरोप है कि खस्ता हाल सड़क से उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जहां लोगों को हर दिन कई किलोमीटर पैदल आवाजाही करनी पड़ती है। वहीं इस सड़क पर चलने वाले वाहनों को भी भारी नुकसान हो रहा है। खस्ताहालत सड़क के कारण नाम मात्र यात्री वाहन ही इस तरफ आते जाते हैं, जिसके कारण लोगों को मेंढर से सुरनकोट जाने के लिए या तो कृष्ण घाटी या बींबरगली का रास्ता पकड़ना पड़ता है। जोकि काफी लंबा और दूर पड़ता है। इतना ही नहीं गुरसाई अथवा अढ़ी गांव में किसी के बीमार होने अथवा गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा होने पर मेंढर अस्पताल पहुंचाने के लिए समय पर वाहन नहीं मिलते हैं। अगर वाहन मिल भी जाए तो इस खस्ताहाल सड़क पर मरीजों की हालत और बिगड़ जाती है।
क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग है कि इस सड़क की हालत में सुुधार लाते हुए उसे इसकी मरमत की जाए। उधर वाहन चालकों का कहना है कि दशकों पहले इस सड़क का निर्माण कराया गया था। उसके बाद आज तक किसी ने इस की तरफ देखा ही नहीं और न ही कभी इसकी मरमत का काम ही कराया गया है, जिसके कारण सड़क जगह जगह से टूट गई है उसमें बड़े बड़े गड्ढे हैं, जिसके कारण हर समय हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें