फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियंत्रण रेखा से सटे गांव सदवाला के ग्रामीणों ने सुईयां सदवाला सड़क निर्माण पूरा करवाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर सब डिवीजन के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे गांव सदवाला के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उपराज्यपाल प्रशासन से सुईयां सदवाला सड़क का निर्माण पूरा कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि एक दशक से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी गांव सुईयां से सदवाला तक की सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासियों फारूक अहमद, मोहम्मद शबीर, सैद मोहम्मद आदि ने कहा कि हम लोगों के प्रदर्शन और बार-बार मांग करने पर सड़क पर पड़ने वाले सुईयां नाले पर पक्के पुल का निर्माण तो करा दिया गया है परन्तू आगे की सड़क की तीन बार कटाई का काम कराए जाने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें