पुंछ। नगर के निकटवर्ती गांव बैंछ में शुक्रवार को देर रात करीब पौने 9 बजे एक ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो कर खाई में जा गिरा। इससे ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को ग्रामीणों ने तत्काल राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल ट्रैक्टर चालक की पहचान 23 वर्षीय मोहम्मद अरशद पुत्र मोहम्मद शफीक निवासी गांव बैंछ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार देर रात काम खत्म कर ट्रैक्टर चालक मोहम्मद अरशद अप्पर बैंठ से घर की तरफ लौट रहा था कि लिंक रोड पर ट्रैक्टर एक मोड से उसके नियंत्रण से बाहर हो कर खाई में जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद