पुंछ। पाकिस्तानी सेना की चौकियों के सामने स्थित गांव जलास के मुख्य चौक में पूर्व पंच केतनबाली, पूर्व सरपंच परसराम और चौकी प्रभारी भारती ने तिरंगा फहराया। करमाडा में सेना की सरला बटालियन के कमांडिंग अधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्कूली बच्चों ने परेड में भाग लिया और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नियंत्रण रेखा पर स्थित मॉडल हायर सैकेंडरी स्कूल सावजियां में हल्की बर्फबारी के बीच नायब तहसीलदार सावजियां अब्दुल क्यूम ने प्रिंसिपल अनवर खान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया।