पुंछ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कूटी रैली में भाग लेती महिलाएं। संवाद
- फोटो : poonch
समाज कल्याण विभाग की महिला कर्मचारियों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा
पुंछ। जिला समाज कल्याण विभाग ने बुधवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्कूटी रैली का आयोजन किया।
इसमें बड़ी संख्या में समाज कल्याण विभाग की महिला कर्मचारियों और विभिन्न छात्राओं ने अपनी स्कूटियों के साथ भाग लिया।
इस रैली की अध्यक्षता जिला समाज कल्याण अधिकारी वकील अहमद बट्ट ने की, जबकि जिला विकास उपायुक्त पुंछ विकास कुंडल इसके मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने कार्यालय के बाहर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही यह स्कूटी रैली नगर नगर के विभिन्न भागों से होती हुई भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित दलान पुल तक गई। इस अवसर पर जिला विकास उपायुक्त ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के दस वर्ष पूरे होने पर देश भर की ही तरह जिले में अगले कुछ दिनों में कई कार्यक्रम किए जाने हैं। संवाद