फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में युवा राजपूत सभा गठित, ठाकुर कमल सिंह बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर के मोहल्ला डूंगस स्थित राधेश्याम मंदिर के सभागार में बुधवार को युवा राजपूत सभा जम्मू कश्मीर की तरफ से एक दिवसीय युवा राजपूत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बडी संख्या में पुंछ जिले के राजपूतों ने भाग लिया। इस समेलन में जम्मू से युवा राजपूत सभा के पदाधिकारियों ने युवा राजपूत सभा जम्मू के पूर्व अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी की अगुवाई में भाग लिया।इस सम्मेलन में जहां पुंछ जैसे नियंत्रण रेखा पर स्थित जिले में राजपूतों विशेषकर युवाओं को पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं पुंछ जिले की पहली युवा राजपूत सभा का गठन किया गया। इसमें ठाकुर कमल सिंह जसरोटिया को युवा राजपूत सभा पुंछ का जिला अध्यक्ष और ठाकुर दिलीप सिंह को युवा राजपूत सभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राजेंद्र सिंह हैप्पी ने अपने संबोधन में केन्द्र सरकार से नियंत्रण रेखा पर बसे राजपूतों को भी आरक्षण देने की मांग करते हुए कहा कि पुंछ राजोरी जिलों में विपरित परिस्थितियों में राजपूत देश का झंडा थामें हुए हैं जो रोजगार से भी वंचित हैं। इस लिए उन्हें आरक्षण की सुविधा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें