फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में जोरदार बारिश से नदी नाले उफान पर आने से ढाई घंटों तक मेंढर पुंछ पर लगा रहा जाम

विज्ञापन
पुंछ जिले में मेंढर पुंछ मार्ग पर मेंढरी नदी में आया उफान और मार्ग पर लगा जाम - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर में बुधवार को दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। एक तरफ जहां बारिश से कई बाजार एवं सड़कें तालाब में बदल गईं। कई घरों एवं दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। वहीं पूरे उपजिला में नदी नाले उफान पर आ गए। इसके चलते पुंछ-मेंढर मार्ग पर कस्बे के बाहर सेना की सप्लाई यूनिट के पास बहने वाली मेंढरी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ कर पुल के ऊपर से बहने लगा। इससे पुल के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। इस बीच सखी मैदान में भी मेंढर-पुंछ मार्ग पर बनी पुलिया के ऊपर से नाले का पानी तेजी से बहने लगा। इससे वहां से भी गाड़ियों का गुजरना मुश्किल होने के कारण दोनों तरफ गाड़ियां रुक गईं और जाम की स्थिति बन गई। इसके चलते करीब ढाई घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें