फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश ने लोगों को दिलाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। दोपहर बाद शुक्रवार को जिले भर के साथ ही पुंछ नगर में मूसलाधार बारिश ने तापमान में गिरावट लाने के साथ ही लोगों को चार दिन से हो रही गर्मी से भी राहत दिलाई, जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे। इस बीच कई लोग बारिश में भीगते हुए सड़कों पर आते जाते भी दिखाई दिए। दोपहर बाद शुरू हुई यह बारिश देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब ढाई बजे अचानक काले बादल छा गए, जोकि कुछ ही पलों बाद बारिश के रूप में बरसने लगे। इस बीच कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलने लगीं, जिससे मौसम में हल्की-हल्की ठंड का अहसास होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि पुंछ में चार दिन से मौसम साफ रहने के गर्मी का अहसास होने लगा था। लोगों को घरों, दुकानों एवं कार्यालय में पंखे भी लगाने पड़ गए थे। ऐसे में बारिश से मौसम फिर से खुशगवार हो गया। लोगों ने पंखे भी बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें