फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे में पहुंचे राहुल, दुख साझा किया

Sun, 25 May 2025 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। राहुल गांधी शनिवार को पुंछ में मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे में पहुंचे। पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित नागरिकों के साथ दुख साझा किया। उनकी व्यथा सुनी। जिले में हुए नुकसान का लिया जायजा लिया। दुश्मन की गोलाबारी में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिजन से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, पुंछ के लोगों के साथ बहुत बड़ी त्रासदी झेली है। आज वह उनसे मिलने, बात करने और उनकी परेशानियों को जानने आए हैं। टूटे मकान, बिखरा सामान, नम आंखें और अपनों को खोने का दर्द कोने-कोने से झलक रहा है। राहुल ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि मैं आपके साथ मजबूती से खड़ा हूं।
उन्होंने नगर के मुख्य बाजार में स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। गुरुद्वारा सिंह सभा के सदस्यों से मिले। पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वाले सिखों के परिजन से मिलकर शोक प्रकट किया। गोलाबारी से गीता भवन को पहुंचे नुकसान का भी जायजा लिया। पीड़ित लोगों से मुलाकात करने के साथ जिला सनातन धर्मसभा के सदस्यों से बातचीत की। राहुल मदरसा जिया-उल उलूम भी गए। यहां पाकिस्तानी गोलाबारी में मदरसे के अध्यापक की जान चली गई थी। उन्होंने मदरसे के संस्थापक और पदाधिकारियों से हालात के बारे में जानकारी ली। इसके बाद राहुल मोहल्ला डुंगस में पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वाले 13 वर्षीय विहान भार्गव के घर पहुंचे। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सात मई को हुई बर्बरता के बारे में जाना। बच्चे के माता-पिता के साथ दुख साझा किया। बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद राहुल गांधी का केंद्र शासित प्रदेश में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले राहुल 25 अप्रैल को श्रीनगर आए थे। पहलगाम के बायसरन में दहशतगर्दों ने 25 पर्यटकों के साथ कश्मीरी युवक की निर्मम हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें