फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: राधा स्वामी सत्संग ब्यास प्रमुख पहुंचे पुंछ, संगत को दिए दर्शन

Tue, 28 May 2024 06:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों सोमवार दोपहर को हेलिकॉप्टर से पुंछ पहुंचे। उन्होंने नगर के बाहर मोहल्ला काजीमोडा स्थित सत्संग घर का दौरा कर संगत को दर्शन और आशीर्वाद दिए। 15 मिनट बाद वे वापस लौट गए।
विज्ञापन

राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का पुंछ सत्संग आश्रम का पहला विजिट था।आश्रम से जुड़ी संगत सुबह से ही जुटनी शुरू हो गई थी। दोपहर 11:30 बजे राधा स्वामी सत्संग प्रमुख हेलिकॉप्टर से नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां सत्संग घर के सेवादारों ने उनका स्वागत किया। यहां से वह कड़ी सुरक्षा के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर दूर राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे। संगत ने बाबा जी के दर्शन किए। संगत को दर्शन देने के कुछ मिनट यहां रहने के बाद बाबा जी स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे और हेलिकॉप्टर से जम्मू लौट गए। गौरतलब है कि यह पहला अवसर है कि पुंछ जैसे दूरदराज के क्षेत्र स्थित राधा स्वामी सत्संग के किसी प्रमुख ने यहां पहुंच कर संगत से मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें