फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: काजीकुंड स्पाइकर ने चंडक सुल्तान को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। श्रीकृष्ण चंद्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित शहीद डीएसपी मंजीत सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल लीग में दूसरे दिन काजीकुंड स्पाइकर ने चंडक सुल्तान को 3:0 से और लंबेड़ी पैंथर्स ने पुंछ को 3:0 से हराया।
विज्ञापन

पहला मैच काजीकुंड स्पाइकर और चंडक सुल्तान के बीच खेला गया। इसमें काजीकुंड स्पाइकर ने चंडक सुलतान को सेटों में 3:0 से हराया। इसमें 25:15, 25:23, 25:8 स्कोर रहा, दूसरा मैच लंबेड़ी पैंथर्स और पुंछ के बीच खेला गया। इसमें लंबेड़ी पैंथर्स ने पुंछ को 3:0 सेट से हराया। इसमें 25:18,25:15 और 25:19 स्कोर रहा। खेले गए मैचाें के दौरान जम्मू कश्मीर के अंतरर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी कार्तिक शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने पुंछ जैसे क्षेत्र में वालीबाल को इतना बढ़ावा देने के लिए शहीद मंजीत सिंह वालीबाल क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद तारिक के प्रयासों की सराहना की। संचालन तकनीकी पैनल द्वारा ईमानदारी और व्यावसायिकता के साथ किया गया। इसमें इंतिज़ार हुसैन, शब्बीर अहमद, शफकीत हुसैन शाह, अखलाक अहमद, नरीज शर्मा, वसीम चौधरी और डी.के शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें