पुंछ। जम्मू संभाग में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी और कई स्थानों पर संदिग्ध देखे जाने की सूचनाओग्के बाद पुंछ में भी सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं। जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विभिन्न क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं वीरवार रात को सुरक्षाबलों ने पुंछ नगर के बाहर पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष नाका लगा कर वाहनों की जांच की।