फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: जेजेएम परियोजनाएं पूरी की जाएं, कलानी में फुट ब्रिज का निर्माण हो

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। आपदा प्रबंधन, राहत पुनर्वास और पुनर्निर्माण विभाग के सचिव अनिल कौल ने वीरवार को पुंछ जिले की मंडी तहसील के साथरा ब्लाक का दौरा किया। उन्होंने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

जनता दरबार में साथरा ब्लॉक के विभिन्न हिस्सों से लोगों ने भाग लिया, जिन्होंने जेजेएम परियोजनाओं को जल्द पूरा करने, बिजली बिलों में बढ़ोतरी, मंडी तहसील के अनछुए क्षेत्रों को पर्यटन मानचित्र में शामिल करने, कलानी में फुट ब्रिज का निर्माण, साथरा-मंडी सड़क पर तारकोल बिछाने और स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र से संबंधित अन्य मामलों सहित अपने विभिन्न मुद्दे उजागर किए। जनता को संबोधित करते हुए सचिव ने आश्वासन दिया कि लोगों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया किया जाएगा। उन्होंने सभी हितधारक विभागों से त्वरित सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने में सक्रिय और लोगों के अनुकूल दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त पुंछ, संदेश कुमार शर्मा ने प्रशासनिक सचिव को जिला प्रशासन द्वारा किए गए विकास पहलों और प्रयासों के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में जिला अधिकारियों के अलावा डीडीसी अध्यक्ष पुंछ ताजीम अख्तर, मोहम्मद सलीम मलिक, शौकत काजमी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें