फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: नियंत्रण रेखा के पास दो बारूदी सुरंगें मिलीं, विस्फोट कर नष्ट कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के उपजिला मेंढर में नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट सेक्टर में शनिवार देर शाम सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के करीब से दो बारूदी सुरंगें बरामद कीं। इन्हें जांच के उपरांत सेना के बम निरोधक दस्ते के सहयोग से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट सेक्टर के अग्रिम क्षेत्र बलनोई में सेना के जवान नियमित गश्त पर थे। इस दौरान उन्होने एम 16 नामक दो बारूदी सुरंगें देखीं, जिन्हें विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें