फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ अस्पताल में भर्ती मरीजों के तिमारदारों के लिए इफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सामाजिक संगठन सरी मस्तान गुर्जर ट्राईबल वेलफेयर फ़ोरम की तरफ से रमजान में हर दिन शाम को जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तिमारदारों के लिए ऱोजा इफ्तारी का प्रबंध किया जा रहा है। हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोग एक साथ रोजा इफ्तारी करते हैं। इसमें जिला अस्पताल प्रशासन की तरफ से भी संगठन को पूरा सहयोग किया जाता है। मोहम्मद असद नोमानी का कहना है कि कोरोना काल में हमने अपने कुछ साथियों के साथ रोजा इफतारी का सिलसिला शुरू किया था जो आज तक जारी है। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नुसरत उल निसा का कहना है कि रमजान के महीने में पुंछ नगर में मुसलिम होटल बंद रहते हैं, जिसके कारण पहले दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से यहां भर्ती मरीजों और उनके तिमारदारों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता था। ऐसे में संगठन की सहरी और इफ्तारी से लोगों को काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें