पुंछ। उपायुक्त राहुल यादव ने बुधवार को विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को साथ सुरनकोट के तहसील मुख्यालय पर बुधवार को ब्लॉक दिवस पर जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं एवं मांगें सुनने के साथ ही अधिकारियों को निपटारा करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल प्रशासन के निर्देश अनुसार हर बुधवार को जिला प्रशासन की तरफ ब्लॉक दिवस आयोजित किए जाने को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन की तरफ से सुरनकोट में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया। लोगों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने, सड़कों की मरमत कराने, पोठा बाईपास सुरनकोट सर्कूलर सड़क का निर्माण कराने, जड़ांवाली गली पोठा राष्ट्रीय राजमार्ग-144 के चौड़ा करने, क्षेत्र में पर्यटन विकास, क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कराने एवं नई सड़कों का निर्माण कराने, सड़कों पर होने वाली अवैध पार्किंग जैसी मांगों को उजागर किया।
उपायुक्त ने अधिकारियों को लोगों की मांगों को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम मोहम्मद सलीम, सीईओ टूरिज्म मोहम्मद तनवीर, तहसीलदार शेराज अहम्मद, सीएमओ गुलाम अहमद मलिक, बीडीओ आमीर चौधरी सहित सभी विभागों के जिला अधिकारियों ने उपस्थित होकर पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।