फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान जली, दुकानदारों ने बाजार बंद रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंगलवार देर रात जिले के मेंढर कस्बे के मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामान की एक दुकान में संदिग्ध हालात में आग लग गई। दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना से गुस्साए दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के प्रधान परवीन साहनी, मोहम्मद इब्राहिम और देविन्दर टंडन की अगुवाई में करीब दो घंटों तक बाजार बंद रखा गया। प्रशासन से घटना की जांच करवाने और पीड़ित दुकानदार को उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम मेंढर रोहित जंडियाल और एसडीपीओ मेंढर नीरज पडयार पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे और लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
दुकानदारों का कहना है कि कुछ शरारती तत्व मेंढर में साम्प्रदायिक सोहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले भी दो तीन दुकाने इसी तरह जला दी गईं। लेकिन आज तक ऐसे शरारती तत्वों को पुलिस पकड़ने में नाकाम रही है।
विज्ञापन

दुकान नीरज कुमार की है। इस घटना का पता बुधवार सुबह साढ़े चार बजे तब चला जब कोई ट्रक चालक वहां से गुजरा तो उसने दुकान के अंदर से धुआं उठता देखा। लोगों का कहना है कि नीरज कुमार ने बैंक से लोन लेकर अपना कारोबार खड़ा किया था आज उसका सब कुछ खाक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें