फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी नहीं मिलने पर गुस्साए बेरोजगार

Thu, 25 Feb 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले पांच सालों से जेल वार्डन पद के लिए साक्षात्कार देने के बाद भी चयन सूची जारी न किए जाने से गुस्साए बेरोजगारों ने बुधवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


चयन सूची जल्दी जारी किए जाने की मांग करते हुए बेरोजगारों ने जिला जेल के बाहर प्रिजनर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने संबंधित विभाग और राज्य सरकार पर बेरोजगारों की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नियुक्तियों के इंतजार में कई लोग ओवर ऐज हो गए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि 15 दिनों में चयन सूची जारी न कि गई तो वह सड़कों पर उतर आएंगे। 

दोपहर दर्जन भर के करीब बेरोजगार युवक प्रधान संदीप शर्मा की अगुवाई में जेल के बाहर एकत्रित हुए और जम्मू कश्मीर प्रिजनर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


करीब घंटा भर चले इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जल्दी जेल वार्डन की चयन सूची जारी कर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे जाएं, ताकि व नौकरी ज्वाइन कर सकें।
विज्ञापन


अगर 15 दिनों में ऐसा न किया गया तो वह परिवार सहित सड़कों पर उतर आएंगे। इस अवसर पर सतीश, रसमीत सिंह, तिलक राज, ताहिर हुसैन, शब्बीर खान और आबिद ने राज्यपाल से जेल वार्डन की चयन सूची जल्दी जारी करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के इतने वर्ष बाद भी चयन सूची जारी न किया जाना पढ़े लिखे युवाओं के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें