फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके रिफ्यूजियों ने निकाला जुलूस

Mon, 18 Jan 2016 12:32 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
1947 के पीओके रिफ्यूजियों ने बरसों से लम्बित पड़ी मंागों को पूरा न किए जाने को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ  जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पीओके में छुट गई सम्पत्ति का एक मुश्त मुआवजा देने, भूमि हीन और मकान हीन लोगों को वादे के आधार पर 50-50 कलान भूमि देने, कब्जाए मकानों पर कब्जा देने, पढ़े लिखे रिफ्यूजियों को सरकारी नौकरियां देने, पढ़ने वालों को उच्च शिक्षा संस्थानों में आरक्षण देने, विधान सभा में रिक्त रखी जा रही पीओके की सीटों को रिफ्यूजियों को देना शामिल हैं।

इस अवसर पर रिफ्यूजियों ने घोषणा की कि 29 जनवरी को पुंछ में प्रदर्शन करने की घोषणा की। दोपहर को नगर स्थित कृष्ण चन्द्र पार्क में सैकड़ों की संख्या में पी ओ के रिफ्यूजी एकत्र हुए।
विज्ञापन


उन्होंने रिफ्यूजी विकास मंच के बैनर तले एडवोकेट चमन लाल, लक्ष्मी चंद शास्त्री, पंडित दीना नाथ, रघुबीर सिंह, हरनाम सिंह, कुलदीप कुमार आदि की अगुवाई में जुलूस निकाला। विभिन्न बाजारों से होता हुआ जुलूस बस अडडे पर पहुंच कर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि हम लोग पिछले 70 वर्षों से खस्ता हाल जीवन जी रहे हैं परन्तु हमारी तरफ  कोई ध्यान नहीं दिया गया है। करीब दो महीने पूर्व देश के प्रधानमंत्री ने पीओके रिफ्यूजियों के लिए दो हजार करोड़ रुपए दिए थे, उसकी भी भरपाई नहीं हो पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें