अपनी लंबित पड़ी मांगाें को लेकर पीएचई विभाग के आईटीआईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स ने सोमवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने इस बात की चेतावनी दी कि अगर सरकार ने हमारी मांगें पूरी नहीं कि तो काम छोड़ों हड़ताल फिर शुरू हो जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी सरकार पर होगी।
पीएचई विभाग के आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर नगर स्थित कृष्ण चंद्र पार्क में एकत्र हुए। जहां पर उन्होंने रहबरे तालीम शिक्षकों की तरह पांच वर्ष बाद स्थाई किए जाने, आई टीआईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स क ा वेतन दोगुना करने और उन्हें काम के अनुरूप पद देने, 8 बकाया वेतन देने जैसी मांगे रखी।
आईटीआईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स एसोसिएशन के प्रधान ऋषि दत्ता और मकबूल अहमद की अगुवाई में डिप्लोमा होल्डर्स ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में सुशील कुमार, संजय दत्ता, अनुप कुमार, अभिषेक, रविंदर सिंह, खुर्शीद अहमद आदि शामिल रहे।