नौशेरा टाई पुल में मृतक महिला के मायके पक्ष के लोग प्रदर्शन करते हुए।
नौशेरा। यहां एक महिला की मौत पर लोगों ने टाई पुल में जोरदार प्रदर्शन किया। उसके मायकेवालों का कहना था कि महिला के पति ने उसे पीटकर घायल किया है। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को एक महिला की तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल नौशेरा उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नौशेरा से मेडिकल कॉलेज राजोरी रेफर कर दिया गया। मार्ग में महिला की मौत हो गई। इस पर पर महिला के शव को उप जिला अस्पताल सुंदरबनी में पोस्टमार्टम करवाया कर शव परिवार वालों को सौंपा गया। मृतक की पहचान जूली करनाल (20) पत्नी इंद्रजीत सिंह निवासी कनारा तहसील नौशेरा के रूप में की गई। महिला की मौत की खबर सुनकर महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर राष्ट्रीय राज्य मार्ग राजोरी पुंछ टाई पुल को दोपहर 11:30 बंद करके पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ नौशेरा साहिल महाजन ने लोगों को शांत करवा कर आश्वासन दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रहे महिला पक्ष के लोगों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।