पुंछ। पहलगाम में आतंकियों की ओर से पर्यटकों पर किए गए हमले के एक दिन बाद बुधवार को पुंछ जिले में आतंकी हमले से पुंछ में भारी जनआक्रोश भड़क उठा।
इसके चलते जिला सनातन धर्मसभा और व्यापार मंडल के पुंछ बंद एवं चक्का जाम कर समर्थन करते हुए ट्रांसपोर्ट यूनियन, बार एसोसिएशन, मजूदर यूनियन, जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, एहले सुन्नत जमात, अंजुमन ए जाफरिया सहित विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने बाजार बंद कर चक्का जाम किया। दिन भर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर सभी समुदायों के लोगों ने पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए जम्मू कश्मीर एवं पूरे देश में एकता एवं भाईचारा कायम रखते हुए पाकिस्तान के नापाक इरादों को नाकाम बनाने का आह्वान किया।