फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: गांव दरासांगला के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील के दूरदराज के गांव दरासांगला के ग्रामीणों ने वीरवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथों में बिजली बिल पकड़े नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस बार गांव के सभी लोगों को अधिक बिजली के बिल भेजे गए हैं। पहले जहां 200 रुपये बिल आता था, इस बार 1 महीने का 520 रुपए बिल आया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और उप राज्यपाल से मांग की कि वह एक कमीशन नियुक्त कर गांव में भेजें और इस बात की जांच करें कि क्या गांव में किसी भी घर में महीने में 500 रुपये की बिजली खर्च होती है। अगर इतनी बिजली खर्च नहीं होती है तो हमारे बिलों को कम किया जाए और साथ ही ग्रामीणों ने हर घर में बिजली का मीटर लगाने की मांग की है। ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि विभाग की तरफ से किसी भी घर में मीटर नहीं लगाए गए हैं और हमें ज्यादा बिल भेजे जा रहे हैं। हमने कई बार मीटर लगाने की मांग की लेकिन मीटर नहीं लगाए गए हैं। उधर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन घरों में मीटर नहीं लगे हैं, उनके बिल नियमों के अनुसार कंप्यूटर फ्लैट रेट पर बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें