पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी मंडी तहसील के गांव पलेरा में बनाया जा रहा प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र शुरू न होने पर सोमवार को ग्रामीणों ने चिकित्सा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मामले में ग्रामीणों ने कहा कि आपातकाल में उन्हें उप जिला अस्पताल मंडी या जिला चिकित्सालय जाना पड़ता है। जिससे कई बार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। वहीं स्थानीय निवासी रियाज ने बताया कि करीब पांच साल पहले तत्कालीन विधायक ने पीएचसी की इमारत का काम शुरू करवाया था लेकिन अभी तक इसका काम पूरा नहीं हुआ।
इस वजह से लोगों को इलाज के लिए दर-ब-दर भटकना पड़ता है। यह प्रदर्शन करीब दो घंटों तक चला। इस दौरान रियाज अहमद समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।