पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड ने शनिवार को पुंछ लिंकअप दिवस के उपलक्ष्य में डॉग और हॉर्स शो करवाया। इसमें सेना के खोजी कुत्तों और घोड़ों ने अपने करतब दिखाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत ढोवाल ने की, डीडीसी चेयरपर्सन ताजीम अख्तर और डीसी इंद्रजीत मुख्य अतिथि रहे। सेना के कुत्तों ने दुश्मनों और आतंकियों द्वारा छिपाकर रखी विस्फोटक समग्री, मादक पदार्थों के साथ ही आतंकियों का पता लगाने के अपने हुनर का प्रदर्शन किया। सेना के घोड़ों ने अपने मास्टर के इशारे पर बाधाएं पार करने, जमीन पर लेट जाने सहित कई प्रकार के करतब दिखाए। दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर उनका सराहना की।