फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह तक नहीं मिलता पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। मुख्य टाउन की सिटी पंचायत के वार्ड-दो और पांच में पेयजल किल्लत को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दोनों वार्डों के निवासी विजय कुमार, हिमांशु चढ़ा, संजीव कुमार गुप्ता, अजय कुमार, राज कुमार शर्मा, शाम सुंदर आनंद, फरीद अहमद, विक्रम कुमार और राकेश कुमार बाली के साथ-साथ सरपंच सनेह लता, पंच रूबी रानी और रेखा रानी ने कहा कि टाउन में जलापूर्ति के लिए एक ही मोटर का इस्तेमाल किया जाता है । लोड ज्यादा होने के कारण वो अक्सर खराब रहती है। जलापूर्ति ठप पड़ी रहती है, लेकिन विभाग की इसको लेकर कोई खास तवज्जो नहीं रहती और लोगों को एक-एक सप्ताह तक पानी नहीं मिलता और लोग तंग आकर प्रदर्शन कर विभाग को चेताते हैं। तब थोड़े दिन के लिए मोटर ठीक कराई जाती है। अब लोगों ने विभाग और प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्दी से इसका हल निकाल कर लोगों की परेशानी को हल किया जाय। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें