फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बारामुला को 6-1 से हराकर पुंछ बना प्रदेशीय हॉकी प्रतियोगिता का विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 16 गोल करके हरमनदीप सिंह बेस्ट गोल स्कोरर बने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल के एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में तीन दिनों से चल रही बालकों की अंतर-17 वर्ग हाॅकी प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। फाइनल में बारामुला को 6-1 गोल से हराकर जिला पुंछ प्रदेश हाॅकी प्रतियोगिता का विजेता बन गया।
प्रतियोगिता में सबसे अधिक गोल दागने वाले पुंछ के हरमनदीप सिंह को बेस्ट गोल स्कोरर का पुरस्कार दिया गया। बारामूला जिले के गुरवीर सिंह को बेस्ट गोलकीपर और पुंछ के मोहम्मद अल्तमश को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। रविवार शाम नगर के एस्टोटर्फ मैदान पर प्रदेश स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बारामुला और पुंछ के बीच हुआ। इस मुकाबले एवं समापन समारोह की अध्यक्षता गतिविधि प्रमुख विजय कुमार और जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम ने की। डीएसपी डीआर शशीकांत रैना मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मैच में पुंछ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरू से अंत तक बारामुला पर दबदबा बनाए रखा जिसके चलते बारामुला केवल एक ही गोलदाग पाया जबकि पुंछ ने छह गोल करके खिताब पर कब्जा कर लिया। विजेता एवं उप विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए मुख्य अतिथि शशीकांत रैना ने युवाओं को खेलों में आगे आने का आह्वान किया। उन्हें नशों से दूर रखने में भी अपील की। देश के गृहमंत्री ने कहा है कि जिस प्रकार देश से नक्सलवाद को समाप्त किया है उसी प्रकार 2029 तक देश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं उस लक्ष्य को पूरा करने में अहम भूमिका अदा करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें