फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में 40 फुट के रावण, 30-30 फुट के मेघनाद व कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन

Mon, 23 Oct 2023 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पर स्थित जिले में इस बार 10 फुट अधिक बड़े पुतला का हो रहा निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। देशभर की ही तरह पुंछ जिले में भी धूमधाम से दशहरा मनाने की तैयारियां जारी हैं। उत्तर प्रदेश से आए कारीगर पुतलों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इस बार के दशहरे में 40 फुट के रावण, 30-30 फुट के मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। ये पुतले पिछली बार से 10 फुट बड़े होंगे।
विज्ञापन

पुंछ नगर में जिला सनातन धर्मसभा की तरफ से जोरशोर से तैयारियां जारी हैं। नगर के राधे श्याम मंदिर सभागार में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आए कारीगर पुतलों का निर्माण कर रहे हैं। इस बार सभी पुतलों की ऊंचाई 10 फुट से अधिक होगी। दशहरे के लिए पुतले बनाने वाले सभी कारीगर मुस्लिम समुदाय से हैं और उनका कहना है कि वह पहली बार भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास दशहरे के लिए पुतले बनाने आए हैं। हमें यह पुतले बना कर खुशी मिलती है। गौरतलब रहे कि जिला सनातन धर्मसभा की तरफ से करीब तीन दशकों के बाद पुंछ में कारीगर बुला कर पुतले बनवाए जा रहे हैं। इससे पहले जम्मू से पुतले मंगवाए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें