फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में जनता के लिए खुला ट्यूलिप गार्डन

Wed, 20 Mar 2024 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने जिला बागवानी अधिकारी की मौजूदगी में किया शुभारंभ
विज्ञापन

छह किस्मों के 12500 फूलों को देखने का लोगों को मिलेगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। नगर स्थित कृष्ण चंद्र पार्क में बनाए गए ट्यूलिप गार्डन को मंगलवार को जनता के लिए खोल दिया गया है। इसका शुभारंभ डीसी यासीन मोहम्मद चौधरी ने जिला बागवानी अधिकारी संजीव कुमार की मौजूदगी में किया। गार्डन में लोगों को छह किस्मों के 12500 ट्यूलिप के फूलों को निहारने का 20 से 25 दिन तक मौका मिलेगा। गार्डन के खुलो पर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। काफी संख्या में पहुंचे लोगों को फूलों के साथ सेल्फी और फोटो लेते देखा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डिग्री कालेज के दर्जनों छात्रों ने भी मनमोहक नजारे का लुत्फ उठाया। डीसी ने कहा कि अगली बार पुंछ के अन्य पार्कों में भी इसी तर्ज पर ट्यूलिप लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां पहुंच सकें। बागवानी अधिकारी ने लोगों से समय निकाल कर गार्डन में परिवार सहित आने की अपील की है। गार्डन की देखभाल करने वाले बागवानों संजय कुमार, किशोर शर्मा और गुलाम रसूल ने बताया कि इन दिनों यहां लगाए गए छह किस्म के 12500 फूल लगाए गए हैं, जो पूरी तरह खिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें