फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ और राजोरी पर पाक आईएसआई, सेना और आतंकियों की नापाक निगाहें

Fri, 08 Sep 2023 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
-घुसपैठ में बढ़ोतरी, आतंक फैलाने के लिए भेजे जा रहे प्रशिक्षित एवं अनुभवी आतंकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, सेना और आतंकियों की नापाक निगाहें फिर जिला पुंछ और राजोरी में आतंक फैलाने पर हैं। यहां प्रशिक्षित एवं अनुभवी आतंकियों की घुसपैठ करवाई जा रही है। हालांकि, हमारे सुरक्षा बल पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकाम कर रहे हैं।
तीन दशक से भी अधिक समय से पाक सेना और आतंकी इन जिलों में हालात खराब करने के लिए प्रयासरत हैं। घुसपैठ के प्रयासों में भी वृद्धि की है। प्रशिक्षित और अनुभवी आतंकी भेजे जा रहे हैं। इसका प्रमाण है कि सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए अधिकतर आतंकी युवा न होकर बड़ी उम्र के थे। यह प्रशिक्षित आतंकी लंबे समय तक मुठभेड़ में टिके रहे थे। जिले में पिछले डेढ़-दो महीने में मारे गए आतंकी इसके प्रमाण हैं। चक्कां दा बाग में होने वाली पहली मुठभेड़ में मारा गया आतंकी प्रशिक्षित एवं स्टीक निशानेबाज था। उसने सेना का जवान, जो उस पर लगातार गोलीबारी कर रहा था, उसके हाथ को निशाना बनाया था। बुधवार को पुंछ जिले के सावजियां सेक्टर के चापडियां में घुसपैठ करते मारा गया आतंकी भी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसने पर कई घंटे मुकाबला करता रहा। उसने अपनी चारों मैगजीनें खाली कर दी थीं। सुरक्षाबलों के एक अनुभवी कर्मी का कहना है कि सुरक्षाबलों के घेरे में आने पर अकसर आतंकी मुश्किल से एक मैगजीन ही फायर कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सूत्रों की मानें तो आतंकी साथी के घायल होने पर उसे दोबारा पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र तक पहुंचाने का प्रयास तक करते हैं। क्योंकि, मुठभेड़ में घायल अधिकतर आतंकी मरने से पहले नियंत्रण रेखा के पार या नो मैन लैंड तक पहुंच जाते हैं। इससे उनके शव बरामद करना भारतीय सेना के लिए कठिन हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें