-सरकारी डिग्री कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस
पुंछ। सरकारी डिग्री कॉलेज सुरनकोट में प्रिंसिपल डॉ. रानी मुगल की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर सेवानिवृत शिक्षक नजीर कुरैशी मुख्य अतिथि रहे। संगीत और ललित कला समिति ने एनएसएस इकाई के सहयोग से कार्यक्रम करवाया।
शिक्षा में बढ़िया योगदान देने वाले शिक्षकों डॉ. सैयद वजाहत हुसैन, डॉ. सैयद ओवैस, प्रो. खलीक अहमद काजी और प्रो. फातिमा को सम्मानित किया गया। बेस्ट टीचर का पुरस्कार प्रो. खलीक अहमद काजी को दिया गया। इस दौरान खेल मुकाबले भी करवाए गए। म्यूजिकल चेयर्स और स्पून लेमन खेल में प्रो. फातिमा विजेता रहीं। छात्र वर्ग में बीएससी की छात्रा फराह बतूल जीतीं। रस्साकशी मुकाबला शिक्षकों व छात्रों में करवाया गया। इसमें छात्रों की टीम ने जीत हासिल की। वहीं, स्टोन लिफ्टिंग चैलेंज में भी प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर रूबीना महमूद, डॉली, सुजाह मन्हास उपस्थित रहीं।