फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ स्मैशर ने जीती प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर के खेल मैदान में आयोजित पुंछ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल में पुंछ स्मैशर ने पुंछ थंडर को तीन रन से हराकर ट्रॉफी के साथ डेढ़ लाख की राशि भी जीत ली। पुंछ थंडर को उपविजेता रहने पर एक लाख का पुरस्कार दिया गया। फाइनल मैच में सबान अहमद मैन आफ दी मैच रहे।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले पुंछ प्रीमियर लीग का फाइनल मैच पुंछ थंडर और पुंछ स्मैशर के बीच खेला गया। इसमें निर्धारित 20 ओवर में 153 रन बनाए। दूसरी पारी में पुंछ थंडर के सभी खिलाड़ी 20 ओवर में 150 रन ही बना पाए। शाम को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, खिलाड़ियां, पुलिस एवं अधिकारियों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता एहसास फाउंडेशन के चेयरमैन एवं पुंछ प्रीमियर लीग के आयोजक परवेज मलिक अफरीदी ने की। एएसपी खालिद अमीन मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, जिला प्रशासन, पुलिस, रहबर-ए- खेल कर्मियों सहित सभी लोगों का सहयोग देने पर आभार जताया। अफरीदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर टीमों की बोली लगाई गई। इसमें आठ टीमों को आठ लोगों ने खरीदा हुआ था। हर टीम ने सात सात मैच खेले हैं। ऐसा मैच पहले प्रदेश में नहीं हुआ। अगली बार हम पूरे केंद्र शासित प्रदेश में किया जाएगा। विजेता एंव उपविजेताओं में को अतिथियों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें