फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में जल्द होंगे चुनाव, भाजपा बहुमत से बनाएगी सरकार : शर्मा

Sun, 22 Oct 2023 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने मोहल्ला शंकर नगर में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जम्मू-पुंछ लोकसभा क्षेत्र के सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि भाजपा चुनावों से डरने वाली नहीं है। कारगिल चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। जम्मू-कश्मीर में जल्द ही चुनाव होंगे। भाजपा बहुमत से चुनाव जीत कर सरकार बनाएगी। वह शनिवार को पुंछ नगर के मोहल्ला शंकर नगर में जनसभा के बाद प्रेसवार्ता में कहीं।
विज्ञापन

यह जनसभा मंजूर अहमद लोन और नरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें सांसद जुगल किशोर शर्मा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना मुख्य अतिथि थे। इस दौरान सांसद ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बताया कि देशभर की ही तरह जम्मू-कश्मीर और विशेष कर पुंछ-राजौरी में भी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। पुंछ-जम्मू सड़क पर जम्मू से पुंछ पहुंचने में सात घंटे लगते हैं। आने वाले समय में सिर्फ साढ़े तीन घंटे में सफर होगा। क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। रविंद्र रैना ने कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासनकाल में जहां एक गांव में एक या दो घर बनते थे अब मोदी सरकार के कार्यकाल में हर जरूरतमंद का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें