संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें बंद नहीं हुई तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने शनिवार को पुलिस शहीदी दिवस समारोह के दौरान कहीं।
उन्होंने बताया कि ढाई साल पहले संघर्ष विराम पर समझौता हुआ था। लेकिन कुछ दिन पहले पाकिस्तानी सेना ने अरनिया में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। साथ ही शनिवार को सीमा पर घुसपैठ का प्रयास किया गया है। अगर पाकिस्तान की नियंत्रण रेखा पर इस तरह की हरकतें जारी रहती हैं तो उसको जबरदस्त तरीके से जवाब दिया जाएगा।