फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch: आठ लाख के 50 स्मार्ट फोन बरामद, पुंछ साइबर सेल की बड़ी सफलता

Thu, 22 Sep 2022 12:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

साइबर सेल ने मिली शिकायतों पर काम करते हुए पचास स्मार्ट फोन को बरामद किया है। इन्हें आज उनके असली मालिकों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
Poonch Cyber Cell - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के साइबर सेल ने चोरी हुए 50 स्मार्ट फोन को बरामद किया है। इन स्मार्ट फोन की कीमत आठ लाख के करीब है। पुलिस ने आज फोन के असली मालिकों को इन्हें सौंप दिया। खोए हुए फोन को वापस पाकर लोग काफी खुश नजर आए।

विज्ञापन


अतिरिक्त एसपी पुंछ मुशीम अहमद ने बताया कि साइबर सेल ने मिली शिकायतों पर काम करते हुए पचास स्मार्ट फोन को बरामद किया है। इन्हें आज उनके असली मालिकों को सौंपा गया है। पुंछ के डिप्टी एसपी ऑपरेशन मनीष शर्मा की देखरेख में एसओजी पुंछ की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी इकाई (ईएसयू) ने पिछले ढाई वर्षों में 280 से अधिक मोबाइल फोन का पता लगाया है।

उन्होंने आम जनता से अपने मोबाइल का ध्यान रखने की अपील की। अतिरिक्त पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोबाइल फोन में व्यक्ति का व्यक्तिगत डेटा होता है और इसके दुरुपयोग की पूरी संभावना होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें